घोसी: तहसील क्षेत्र में नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का लगा तांता, दर्शन पूजन के साथ लगे जयकारे
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार सुबह 5 बजे मादी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी मंदिर सहित अमिला, बोझी घोसी तहसील क्षेत्र में मंदिरों में मां शैलपुत्री के दर्शन व पूजन को लेकर रेला लगा रहा।नवरात्रि को लेकर मंदिर की विधिवत साफ सफाई के साथ साज सज्जा कर मंदिर के भव्यता को अंतिम रूप दिया गया है।अति प्राचीन मॉ कोयल मर्याद भवानी मंदिर में जयकारे लगे।