करनैलगंज: दुबहा बाजार के ग्रामीण चोरी की अफवाहों से सतर्क होकर संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
कटरा बाजार के दुबहा बाजार मे शनिवार देर रात चोरी की अफवाहों के बीच ग्रामीणों ने संदिग्ध मानकर एक युवक को पकड़ लिया और खाली कमरे में बंद कर दिया। सूचना पाकर दुबहा बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। लगातार फैल रही चोरी की अफवाहों से ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर गांव की निगरानी कर रहे है। रविवार 9 बजे SO ने बताया मामले में पूछताछ की जा रही है।