करनैलगंज: कटरा बाजार पुलिस ने दहेज हत्या प्रकरण में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कटरा बाजार पुलिस ने दहेज हत्या के मामले मे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वादी नकछेद तिवारी ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी प्रियंका की शादी 3 माह पूर्व श्यामू दूबे से हुई थी, जहां विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहा था और अब हत्या कर दी। शुक्रवार 5 बजे SO ने बताया श्यामू दूबे, रामू दूबे और अतुल दूबे को गिरफ्तार किया।