करनैलगंज: कटरा बाजार में नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक
कटरा बाजार में नवरात्रि पर्व को शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए शनिवार 4 बजे थाना सभागार मे SDM नेहा शर्मा की अध्यक्षता मे पीस कमेटी की बैठक हुई। जहां क्षेत्राधिकारी मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने पंडालों में सुरक्षा, अग्निशमन उपकरण, डीजे ध्वनि सीमा और नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।