करनैलगंज: कौडिया के एक गांव में प्रेमी ने युवती पर घर में घुसकर चाकू से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
शनिवार 11 बजे कौडिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती पर उसके प्रेमी ने घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। विरोध करने पर युवक ने युवती के गले और हाथ पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज ले गए जहां इलाज जारी है। वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।