करनैलगंज: पितृ विसर्जन पर सरयू नदी कटरा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
आज रविवार को पितृपक्ष के पितृ विसर्जन पर सरयू नदी कटरा घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ा। हजारों श्रद्धालु सुबह 5 बजे से ही सरयू घाट पर पहुंचकर स्नान, तर्पण व जलार्पण में लगे रहे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से अपने पितरों को विदा किया। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की तथा घाटों पर सफाई और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई।