टाटीझरिया: उत्तराखंड के विशाल ने साइकिल से 9 ज्योतिर्लिंगों और 3 धामों की दूरी तय की, एनएच-522 पर दिखा आस्था का जुनून
एनएच-522 पर दिखा आस्था का जुनून, उत्तराखंड के विशाल ने साइकिल से तय की 9 ज्योतिर्लिंगों और 3 धामों की दूरी, अब बाबा नगरी देवघर की ओर। दृढ़ इच्छाशक्ति और सनातन आस्था के संगम की एक अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं उत्तराखंड के गढ़वाल-धनोल्टी निवासी 25 वर्षीय विशाल रंगोला। विशाल साइकिल से भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों और चारों धाम की पावन यात्रा पर निकले हैं।