अटरू: अटरू में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Atru, Baran | Feb 26, 2025 अटरू की प्राचीन शिवनगरी में महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में भगवान शिव की पूजा अर्चना शुरू की गई है। मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा शिवालय में जलाभिषेक किया गया है। जिसे लेकर कई मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लगने लगी है। वहीं कई जगह शिवरात्रि को लेकर दुकानें भी सजाई गई है।अटरू के प्राचीन फुलदेवरा, छनिहारी, पनिहारी, महाकाल, नीलकंठ शिवालयो पर भीड़ रही