अटरू: अटरू में नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
Atru, Baran | Feb 25, 2025 अटरू में महाशिवरात्रि से पूर्व 25 फरवरी को अटरू के राजा बाबा महाकाल प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण को निकले। बतादें आपको कि बाबा महाकाल की पालकी दोपहर 2 बजे बाद जयकारों के साथ महाकाल के प्राचीन मंदिर से रवाना हुई। जिनकी पालकी को अटरू नगर के प्रथम पुरुष माने जाने वाले पूर्व सरपंच मनोज सुमन ने नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।यह पालकी गणेश मंदिर मार्ग से निकली।