अटरू: अटरू में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई
Atru, Baran | Feb 25, 2025 अटरू में उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियान की समीक्षा बैठक का पंचायत समिति सभागार अटरू में आयोजन किया गया। जिसमें फार्मर रजिस्ट्री केम्पों की प्रगति का रिव्यू किया गया तथा विकास अधिकारी अटरू को केम्प में इंटरनेट कनेक्टिविटी में आ रही समस्या का शीघ्र समाधान करवाने हेतु निर्देशित किया गया। तहसीलदार अटरू व सहायक कृषि अधिकारी साथ रहे।