अटरू: जिला कलेक्टर रोहिताशव सिंह तोमर ने चरडाना गांव का औचक निरीक्षण किया, सरपंच दिलावर की की प्रशंसा
Atru, Baran | Feb 26, 2025 सायं 5 बजे मेल पर मिले समाचार के अनुसार जिला कलेक्टर रोहिताश सिंह तोमर ने बुधवार को चरड़ाना गांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव की सफाई व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम और पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। स्वच्छता व्यवस्था देखकर कलेक्टर ने संतोष जताया और चरड़ाना को बारां जिले का “मॉडल ग्राम” करार दिया।