अटरू: बाराँ जिला कलेक्टर ने चरड़ाना को बताया मॉडल गाँव, स्वच्छता देखकर हुए खुश
Atru, Baran | Feb 26, 2025 *चरड़ाना की स्वच्छता से गदगद हुए जिला कलेक्टर, कहा – बारां जिले का मॉडल गांव चरड़ाना* चरड़ाना (बारां)। मंगलवार को जिला कलेक्टर बारां रोहिताश सिंह तोमर ने चरड़ाना गांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव की सफाई व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम और पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। स्वच्छता व्यवस्था देखकर कलेक्टर ने संतोष जताया।