अटरू: सकतपुर में श्री मद भागवत कथा में उमड़ रही आस्था
Atru, Baran | Feb 25, 2025 सकतपुर, कस्बे मे स्थित हरिहर आश्रम प्रांगण मे चल रही सात दिवसीय श्री मद् भागवत ज्ञानामृतम महायज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को कथा वाचक अर्जुनकान्त शास्त्री ने कहा कि जहां भागवत वही भगवान अर्थात जहां भी भागवत कथा होती है वहां स्वयं भगवान विराजमान होते है,इसलिए प्रत्येक मानव को भागवत कथा सुननी चाहिए है, उन्होंने कहा कि ईश्वर की उपासना करनी चाहिये।