Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
rajkumarmalawat582
No video available
71
वंचित एससी एसटी समाज संघर्ष समिति भीलवाड़ा के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के द्वारा आए sc st वर्गीकरण के निर्णय का किया गया स्वागत!
51.6k views |
Bhilwara, Bhilwara
| Sep 5, 2024
MORE NEWS
Bhilwara, Bhilwara | Jun 26, 2026
Bhilwara, Bhilwara | Jun 26, 2026
निर्जला एकादशी पर कोटड़ी श्याम में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचम नौका विहार महोत्सव में भक्तिभाव से झूमे श्रद्धालु भीलवाड़ा( महेन्द्र नागौरी) मेवाड़ के सुप्रसिद्ध प्रभु श्री चारभुजानाथ (कोटड़ी श्याम) के दरबार में निर्जला एकादशी पर आयोजित पंचम भव्य नौका विहार महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दर्शन के लिए उमड़ पड़ीं और पूरा मंदिर परिसर "जय श्री चारभुजानाथ" के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार प्रातः 5:15 बजे इत्र से अभिषेक कर ठाकुरजी का मनोहारी श्रृंगार किया गया। इसके बाद सुसज्जित नौका में विराजमान प्रभु श्री चारभुजानाथ ने पवित्र कुंड में भक्तों के बीच पूरे दिन नौका विहार किया। इस दिव्य झांकी के दर्शन के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर 12:15 बजे मठरी तथा सायं 4:15 बजे केसर आम का विशेष भोग अर्पित कर प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने जल से भरी मटकियां, मौसमी फल, रसीले आम, मेवा, मिश्री, पंखे और वस्त्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना की। अनेक श्रद्धालुओं ने निर्जला एकादशी का व्रत रखते हुए जरूरतमंदों को शीतल जल और फल वितरित कर सेवा का संदेश दिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी और शिकंजी की छबीलें लगाई गईं। शाम 7:15 बजे हुई भव्य महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रभु श्री चारभुजानाथ से सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्ति, सेवा और आस्था के अनुपम संगम का साक्षी बना।
Bhilwara, Bhilwara | Jun 26, 2026
*यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का महा-अभियान जारी: 22 दिनों में रिकॉर्ड 1.71 लाख से अधिक वाहनों पर एक्शन* जयपुर से कमलेश आमेटा जयपुर 26 जून। राजस्थान की सड़कों को सुरक्षित और अनुशासित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस का विशेष प्रवर्तन अभियान पूरी रफ्तार से चल रहा है। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के कड़े निर्देशों के बाद प्रदेशभर की यातायात और जिला पुलिस टीमें सड़कों पर मुस्तैद हैं। इस पूरे महा-अभियान की कमान महानिदेशक पुलिस यातायात श्री अनिल पालीवाल स्वयं संभाल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के सतत पर्यवेक्षण के चलते यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ लगातार बड़ी और प्रभावी कार्रवाई देखने को मिली है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (यातायात) डॉ. बी एल मीणा ने बताया कि विशेष अभियान के समेकित आंकड़ों पर नजर डालें तो 04 जून 2026 से 25 जून 2026 तक के 22 दिनों के भीतर पूरे प्रदेश में कुल 1,71,727 वाहनों के खिलाफ कड़ी चालानी कार्रवाई की जा चुकी है, जिससे नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। *काली फिल्म और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने वालों पर टूटा पुलिस का कहर* अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई वाहनों के शीशों पर अवैध काली फिल्म लगाने के मामलों में की गई, जिनके 63,298 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह के 43,461, वाहनों पर अनाधिकृत शब्द चिन्ह एवं लेखन के 24,033, वाहनों की संरचना (बॉडी/चेसिस) में अवैध परिवर्तन के 18,159, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर के 13,586 तथा प्रेशर हॉर्न एवं एयर हॉर्न के 9,190 मामलों में कार्रवाई की गई। गुरुवार 25 जून को विशेष अभियान के तहत अकेले 5,982 मामलों में कार्रवाई की गई। इनमें 1,792 वाहनों के शीशों पर अवैध काली फिल्म, 1,416 नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह, 953 वाहन संरचना में अवैध परिवर्तन, 892 वाहनों पर अनाधिकृत शब्द चिन्ह एवं लेखन, 599 अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर, 330 प्रेशर हॉर्न/एयर हॉर्न के मामले शामिल रहे। *जयपुर कमिश्नरेट में 1098 कार्रवाई, अजमेर और झुंझुनूं में भी चला कड़ा जांच अभियान* इस दिन की कार्रवाई में अजमेर जिला सर्वाधिक सक्रिय रहा, जहां 590 कार्रवाई की गई। राजधानी की बात करें तो जयपुर कमिश्नरेट के सभी पांचों क्षेत्रों (यातायात, पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण) को मिलाकर 25 जून को कुल 1,098 कार्रवाई की गईं। झुंझुनूं में 373, जयपुर ग्रामीण में 326, चित्तौड़गढ़ में 228, कोटपूतली-बहरोड़ में 213 तथा दौसा में 212 मामलों में कार्रवाई कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए गए। राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, अनाधिकृत उपकरणों एवं संशोधनों से बचें तथा सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। विशेष अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। --------------
Bhilwara, Bhilwara | Jun 26, 2026
बीगोद के मोहर्रम जलसे में उमड़े लोग। भीलवाड़ा/आकोला :रमेश चंद्र डाड बीगोद स्थानीय क़स्बे में मोहर्रम ताज़िए का जुलूस हुसैन चौक से सुबह शुरू हुआ जो मुल्तानी मस्जिद ,रामा का खूंट,पुराना बाजार,बालाजी चोक, पुलिस चौकी रोड होते हुए मोहर्रम को ठंडा करने के लिए अपने निर्धारित स्थान पर ले जाया गया। मार्ग में जगह जगह हाय दोष खेला गया।तासे,ढोल नगाड़े बजाये । लकड़ी, तलवार आदि से करतब दिखाए। मार्ग में धर्म के प्रतीक झंडे लहराते हुए भी लोग चल रहे थे।मार्ग में खासी लोगों की भीड़ का नजारा बना रहा। मोहर्रम के जलसे के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था माकूल रही। प्रशासनिक अधिकारी भी जुलूस में शांति व्यवस्था की दृष्टि से मौजूद रहे। सायंकाल मोहर्रम को ठंडा करने के लिए बनास नदी पर ले जाकर ठंड़ा करने की रस्म पूरी की गयी।
Bhilwara, Bhilwara | Jun 26, 2026