Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
No video available

रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मण्डला नगर में भव्य शोभायात्रा 19-नवम्बर-2020

23.4k views | Mandla, Mandla | Dec 15, 2020

MORE NEWS

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी बंजर के छात्र-छात्राओं ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता रैली निकाली। देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते राष्ट्रध्वज के साथ विद्यार्थियों ने पूरे क्षेत्र को तिरंगामय कर दिया।

​आइए, हम सब मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराएं!

​#HarGharTiranga  #देशभक्ति  #Mandla 
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी बंजर के छात्र-छात्राओं ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता रैली निकाली। देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते राष्ट्रध्वज के साथ विद्यार्थियों ने पूरे क्षेत्र को तिरंगामय कर दिया। ​आइए, हम सब मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराएं! ​#HarGharTiranga #देशभक्ति #Mandla Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

नशामुक्त भारत अभियान की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

 जिले में संचालित नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत की जा रही गतिविधियों एवं कार्यवाहियों की विस्तृत समीक्षा के लिए सोमवार को योजना भवन में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने की। बैठक में एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
 प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री रोहित बड़कुल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी थानों द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न व्हाट्सऐप समूहों के माध्यम से नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी सूचनाएं प्राप्त कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बैठक में अधिकारियों ने अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्रवाई तेज करने पर जोर दिया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
Home Department of Madhya Pradesh

नशामुक्त भारत अभियान की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित जिले में संचालित नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत की जा रही गतिविधियों एवं कार्यवाहियों की विस्तृत समीक्षा के लिए सोमवार को योजना भवन में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने की। बैठक में एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री रोहित बड़कुल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी थानों द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न व्हाट्सऐप समूहों के माध्यम से नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी सूचनाएं प्राप्त कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बैठक में अधिकारियों ने अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्रवाई तेज करने पर जोर दिया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

LIVE: पवित्र श्रावण मास के अवसर पर उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की द्वितीय सवारी का नगर भ्रमण

LIVE: पवित्र श्रावण मास के अवसर पर उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की द्वितीय सवारी का नगर भ्रमण

Mandla, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

स्वैच्छिकता पर्व के तहत विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन के तत्वावधान में आयोजित “स्वैच्छिकता पर्व” के अंतर्गत 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक विभिन्न जनजागरूकता एवं सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में “नशा से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत संस्था आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान द्वारा ग्राम मोहगांव, विकासखंड निवास में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
 कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में समिति सदस्यों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा व्यापक जनजागरूकता प्रसारित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था से श्री आरूणी सिंगरोरे, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से श्री छत्तू मरावी, श्री भाग सिंह कुलस्ते एवं श्री आशीष मरावी, शिक्षक श्री प्रमोद मरावी तथा आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती कविता वरकड़े सहित छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Home Department of Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh

स्वैच्छिकता पर्व के तहत विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन के तत्वावधान में आयोजित “स्वैच्छिकता पर्व” के अंतर्गत 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक विभिन्न जनजागरूकता एवं सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में “नशा से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत संस्था आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान द्वारा ग्राम मोहगांव, विकासखंड निवास में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में समिति सदस्यों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा व्यापक जनजागरूकता प्रसारित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था से श्री आरूणी सिंगरोरे, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से श्री छत्तू मरावी, श्री भाग सिंह कुलस्ते एवं श्री आशीष मरावी, शिक्षक श्री प्रमोद मरावी तथा आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती कविता वरकड़े सहित छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Home Department of Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

आरबीआई की ‘मनीवाइज वित्तीय साक्षरता योजना’ के तहत मंडला के विभिन्न ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

     भारतीय रिजर्व बैंक की परियोजना के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित ‘मनीवाइज’ समर्पित वित्तीय साक्षरता केंद्र मंडला द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम नैनपुर, मंडला, मोहगांव और बिछिया विकासखंड की ग्राम पंचायतों में संपन्न हुए।
      कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन, सरकारी योजनाओं और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। ग्रामीणों को पुनः केवाईसी तथा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।
      वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, डिजिटल लेन-देन तथा ग्राहक पहचान प्रक्रिया एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। ग्रामीणों को यूपीआई एवं ऑनलाइन बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल भुगतान करते समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी समझाया गया।
       अभियान को सफल बनाने में मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र के ब्लॉक काउंसलर श्री शिवप्रसाद नंदा, श्री मनीष सिंगोर, श्री नाजिम शाही एवं श्रीमती स्वाति सोनी ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मार्गदर्शन क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी पटेल द्वारा किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

आरबीआई की ‘मनीवाइज वित्तीय साक्षरता योजना’ के तहत मंडला के विभिन्न ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित भारतीय रिजर्व बैंक की परियोजना के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित ‘मनीवाइज’ समर्पित वित्तीय साक्षरता केंद्र मंडला द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम नैनपुर, मंडला, मोहगांव और बिछिया विकासखंड की ग्राम पंचायतों में संपन्न हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन, सरकारी योजनाओं और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। ग्रामीणों को पुनः केवाईसी तथा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, डिजिटल लेन-देन तथा ग्राहक पहचान प्रक्रिया एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। ग्रामीणों को यूपीआई एवं ऑनलाइन बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल भुगतान करते समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी समझाया गया। अभियान को सफल बनाने में मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र के ब्लॉक काउंसलर श्री शिवप्रसाद नंदा, श्री मनीष सिंगोर, श्री नाजिम शाही एवं श्रीमती स्वाति सोनी ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मार्गदर्शन क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी पटेल द्वारा किया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मण्डला नगर में भव्य शोभायात्रा 19-नवम्बर-2020 - Mandla News