पुपरी: पुपरी के रामनगर पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मधुवनी में सहयोग शिविर का आयोजन
पुपरी के रामनगर पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मधुवनी में मंगलवार को 12 बजे दिन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन एसडीओ गौरव कुमार, प्रमुख मनोज कुमार सहित अन्य ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कुल 121 आवेदन जमा किए गए। जिसमे 102 मामले को मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।