बांसगांव: बांसगांव लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान जीते, कांग्रेस के सदल प्रसाद को 4550 वोटों से हराया
लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सदल प्रसाद को 4550 वोटों से हरा दिया। कमलेश को कुल 428364 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के सदल प्रसाद को 423824 वोट मिले हैं। बसपा के राम समुझ 64594 वोट मिले। इस सीट पर वोटिंग सातवें और अंतिम चरण में एक जून को हुई थी।