बांसगांव: नगर पंचायत उनवल के पॉवर हाउस पर भीगी जूट की बोरियों व पंखे चलाकर की जा रही ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेतहाशा गर्मी को देखते हुए बिजली की अनावश्यक कटौती रोकने और निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। लेकिन लगातार बिजली की आपूर्ति बहाल रखने के लिए बिजली के उपकरणों को सुरक्षित बचाए रखना विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। पाॅवर हाउस मे बिजली की आपूर्ति के लिए लगे बड़े ट्रांसफार्मर को सुरक्षित बचाकर रखने हेतु पंखे का प्रयोग हुआ।