बांसगांव: गोला थाना के कौवाडील में तीन दिन तक घर में पड़ा रहा एक वृद्ध का शव, दुर्गंध निकलने के बाद ग्रामीणों को हुई जानकारी
गोरखपुर जनपद के गोला थाना के कौवाडील में एक वृद्ध का शव तीन दिन तक घर में पड़ा रहा। घर से दुर्गंध निकलने पर गांव वालों को वृद्ध के मृत होने की जानकारी हुई। मुखाग्नि उनके सगे भाई मंगल शर्मा ने दी। कौवाड़ील निवासी श्री नारायण शर्मा (75) के चार पुत्र जितेंद्र, राकेश, पिंटू और मंटू हैं। उनकी पत्नी और छोटे बेटे मंटू की पहले ही मृत्यु हो गई थी।