बांसगांव: गगहा क्षेत्र के देवापार खखाईचखोर में हुआ नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
गगहा क्षेत्र के देवापार खखाईचखोर में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा आयोजन हुआ है। इसमें पहले दिन वृन्दावन धाम से पधारे संतोष शुक्ल महाराज ने कथा में मौजूद श्रोताओं को कथा का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण भगवान की कृपा से ही प्राप्त होती है। यह कथा मृत्यु के भय को दूर करके भगवान की ओर आगे बढ़ाती है।