बांसगांव: गगहा क्षेत्र के करवल मझगांवा निवासी युवक की मालदीव में हुई मौत, बगल के रहने वाले युवक ने परिवार वालों को दी मौत की सूचना
गगहा क्षेत्र के करवल मझगांवा निवासी मोनू मोदनवाल (32) की मालदीव में मौत हो गई। वह मालदीव कमाने गया था। मृतक के गांव के बगल के रहने वाले एक युवक ने सोमवार को मृतक के घर मौत की सूचना दी। मोनू ने अपनी मां से वादा किया था कि अगले महीने घर आऊंगा और शादी करके अब अपने देश में ही रोजी-रोटी की व्यवस्था करेगा। मोनू के पिता की मौत काफी पहले हो चुकी है।