शिवहर: जिला स्तरीय मानव व्यापार निरोध इकाई टीम का गठन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में हुई बैठक
जिला स्तरीय मानव व्यापार निरोध इकाई टीम का गठन किया गया है और शनिवार शाम 3:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रेमचंद सिंह के नेतृत्व में एक बैठक भी किया गया है. जिसमें मानव तस्करी के रोकथाम के लिए कार्य योजना पर चर्चा किया गया है. साथ ही मानव तस्करी को रोकने के लिए जागरूकता शिक्षा कानूनी कार्रवाई और पीड़ितों परिवार को हर संभव सहायता करने पर जोड़ दिया गया है।