शिवहर: रा० उ० मा० वि० में लाठी-डंडों से लैस बदमाशों का वीडियो, 2 नामजद व 10 अज्ञात पर FIR, 3 गिरफ्तार
रा० उ० मा० वि० सुगिया कटसरी में बदमाशों द्वारा कल लाठी डंडे से लैस होकर विद्यालय में जमकर मारपीट किया है. जिसका वीडियो सामने आ गया है. थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह शनिवार दोपहर 03 बजे बताया कि पुलिस को वीडियो हाथ लगी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज में इकट्ठा कर ली है. दो नामजद व 10 अज्ञात पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. तीन को गिरफ्तार भी किया गया है।