पुपरी: पुपरी-चोरौत पथ पर हर हर महादेव चौक के पास बाइक की टक्कर से एक महिला घायल
पुपरी - चोरौत पथ पर हर हर महादेव चौक के निकट गुरुवार की शाम 5 बजे बाइक की ठोकर से शिव कुमारी देवी जख्मी हो गई। जख्मी को चोरौत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया है।