धालभूमगढ़: धालभूमगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन वाहनों की टक्कर, 7 घायल
धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ भाटीसाल बस स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक, पिकअप वैन और चिप्स लदा छोटा हाथी वाहन इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस जांच कर रही है।