धालभूमगढ़: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, सुबह से श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धालभूमगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न शिव मंदिरों में रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के भोर से ही मंदिरों के बाहर जलाभिषेक के लिए महिला-पुरुष एवं बच्चों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु हाथों में दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे।