धालभूमगढ़: नरसिंहगढ़ और धालभूमगढ़ के वन क्षेत्र में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ एवं धालभूमगढ़ के बीच सुरक्षित वन क्षेत्र एवं सड़क किनारे गिरे सूखे पत्तों में बुधवार की दोपहर 2 बजे अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया तथा सड़क के दोनों और एवं जंगल में आग फैलने लगी। जिसके कारण एनएच से नरसिंहगढ़ आने वाली सड़क पर धुआं भर गया एवं लोगों का आवागमन रुक गया।