धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेस्ट हाउस के पास झाड़ियों में शुक्रवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे को अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही सेवा ही धर्म संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों व दमकल विभाग के सहयोग से आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई।