धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिणदुकड़ी गांव में मंगलवार को दोपहर 12 बजे बच्चा चोरी की अफवाह के बीच एक युवक को ग्रामीणों ने संदिग्ध समझकर घेर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने ले गयी। युवक की पहचान घाटशिला के धरमबहाल चुनूडीह निवासी शाहनवाज आलम के रूप में हुई, जो नदी किनारे घूम रहा था।