जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव , IAS ने शिविर में सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन कराने वाले सरकारी कर्मियों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। इसके उपरांत उन्होंने शिविर में विभिन्न वेंडरों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा सोलर सिस्टम, इंस्टॉलेशन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी वेंडरों को निर्देश दिया कि योजना के तहत पंजीकृत लाभार्थियों के घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम का इंस्टॉलेशन तेजी से एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा सरकारी कर्मियों एवं आम नागरिकों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया।
#CMSamrat
#samratchoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar