भौंरदा ग्राम प्रधान ने महरौनी पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव में चल रहे विकास कार्यों को लेकर गांव के तीन नामजद लोगों द्वारा अनावश्यक रूप से गाली गलौज करते हुए बाधा उत्पन्न की जा रही है। साथ ही लोगों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है।