कोईलवर: गीधा थाना क्षेत्र से चोरी की स्कॉर्पियो 24 घंटे में बरामद, चालक गिरफ्तार, तीन अन्य आरोपित फरार
कोईलवर प्रखंड के गीधा थाना क्षेत्र से चोरी हुई स्कॉर्पियो को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर रोहतास जिले के दिनारा से बरामद कर लिया। इसकी जानकारी गीधा थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने मंगलवार शाम 6:30 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि मामले में चालक ऋषभ यादव को गिरफ्तार कार्यालय भेजा गया। जहां से उसे न्याय हिरासत में भेज दिया गया।