उनियारा: उनियारा में मतदान के बाद हार-जीत को लेकर हो रही चर्चा
Uniara, Tonk | Sep 10, 2026 उनियारा नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदान के बाद अब उम्मीदवारों की हार जीत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। उनियारा नगरपालिका चुनाव से 20 वार्डो के लिए कल मतदान हुआ था। मतदान के बाद 80 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। अब भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय की जीत को लेकर चर्चा जारी है।