मोतिहारी: जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों के बीच टूल एवं स्टडी किट का किया वितरण
जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण मोतिहारी के द्वारा टूल एवं स्टडी किट वितरण किया गया। जिसमें कुल 10 आईटीआई प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु टूल किट वितरण किया गया एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले कुल 22 अभ्यर्थियों को स्टडी किट वितरण किया गया। जानकारी जिला प्रशासन के द्वारा बुधवार दोपहर करीब 03:50 बजे दिया गया।