मोतिहारी: पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले में मां सरस्वती की प्रतिमा का शांतिपूर्ण विसर्जन, पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले में मां सरस्वती पूजा संपन्न होने के साथ ही बुधवार को प्रशासनिक कड़ी सुरक्षा के बीच छात्र व युवकों के द्वारा मां की जयकारे के घोष के साथ शांतिपूर्ण माहौल में प्रतिमा विसर्जन किया गया। वही डीएम व एसपी के द्वारा प्रशासनिक स्तर पर विधि व्यवस्था को ले शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल रहे तैनात।