मोतिहारी: पू०च० मोतिहारी पुलिस की जनवरी महीने में कार्रवाई, 2,885 गिरफ्तार, 600 किलो गांजा, 21,000 लीटर शराब व 55 गोलियां बरामद
पूर्वी चंपारण मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया की बिते जनवरी महीने में पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले में 2,885 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई। जिसमें से करीब 1211 ने सरेंडर किया। 1725 इश्तिहार चस्पाए गए। 600 किलो गांजा,21,000 लीटर शराब बरामद किया गया,55 जिंदा गोली बरामद करते हुए 14 हजार से भी ज्यादा गाड़ियां चेक की गई है।