मोतिहारी: पू०च० मोतिहारी उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 03 लोगों को शराब के साथ पकड़ा
पूर्वी चंपारण मोतिहारी उत्पाद विभाग की टीम जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर एक कार सहित भारी मात्रा देशी व विदेशी शराब के साथ तीन कारोबारीयों को गिरफ्तार किया है। सदर उत्पाद थाना की टीम में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के आलावा पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल रहे। जानकारी बुधवार शाम करीब 05 बजे मिली।