सरदारशहर: वार्ड 11 की विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला पुलिस थाने में दर्ज कराया
सरदारशहर पुलिस थाने में वार्ड 11 निवासी विवाहिता 30 वर्षीय मंजू पत्नी दिनेश पुत्री अर्जुन लाल रेगर ने शनिवार दोपहर 2 बजे अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वार्ड 11 निवासी मंजू रेगर ने मामला दर्ज करवाया है कि 2 मई 2007 को मेरी शादी नवलगढ निवासी दिनेश कुलदीप पुत्र नथूराम रेगर के साथ हुई थी।