सरदारशहर: कच्चा बस स्टैंड पर एक व्यक्ति ने टैक्सी में भुला दिया पैसे व जरूरी कागजात वाला थैला, कांस्टेबल सतवीर पूनिया ने लौटाया
आसलसर निवासी चेतनसिंह राजपूत ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 मैं घंटा घर से टैक्सी में सवार होकर कच्चा बस स्टैंड आ रहा था, मेरे पास एक खाकी रंग का ठेला था जिसमें बैंक पासबुक सहित जरूरी कागजात व 35 हजार रुपए नगद थे। कच्चा बस स्टैंड पर उतरकर मैं टैक्सी वाले को किराया दिया इतने में टैक्सी चालक अपनी टैक्सी लेकर वहां से चला गया।