सरदारशहर: खुंडिया गांव के पास सड़क पर अचानक बाइक फिसलने से 2 लोग हुए घायल
जानकारी के अनुसार गांव रंगाईसर निवासी गणेश कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद नायक व गोपी राम पुत्र बलराम नायक बाइक पर सवार होकर गांव से तोलियासर जा रहे थे कि गांव खुंडिया के पास सड़क पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने टोल नाके की एंबुलेंस को फोन कर जानकारी दी।