सरदारशहर: गिड़गिचिया के पास अचानक अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, बाइक सवार 2 लोग हुए घायल, उपचार के बाद एक को किया गया रेफर
सरदारशहर के गिड़गिचिया के पास शुक्रवार शाम करीब 4 बजके अचानक अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार दो जने घायल हो गए। वहां से गुजर रहे पिकअप चालक ने पिकअप की सहायता से दोनों घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।