सरदारशहर: रामसीसर भेड़वालिया गांव में गैस सिलेंडर में लगी आग बुझाने के प्रयास में झुलसा युवक, डॉक्टरों ने हायर सेंटर किया रेफर
वार्ड 55 निवासी बजरंग सिंह पुत्र जय सिंह उम्र 30 साल अपने ससुराल रामसीसर भेड़वालिया गया हुआ था। घर में रसोई में चाय बनाते समय अचानक रसोई में रखे गैस सिलेंडर का पाइप निकल गया जिससे सिलेंडर आग लग गई। रसोई में बैठी बच्ची को बचा लिया। बजरंग सिंह तुरंत आग को बुझाने के लिए पानी व मिट्टी डाल रहा था कि अचानक आग तेज हो गई और आग ने बजरंग सिंह को चपेट में ले लिया।