सरदारशहर: राजीव गांधी खेल मैदान में चल रही सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता में पत्रकार संघ ने पार्षदों की टीम को 10 विकेट से हराया
सरदारशहर के राजीव गांधी खेल मैदान में राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार सुबह 7 से शाम 6 तक 6 मैच खेले गए। जिसमें सबसे चर्चित मैच पत्रकार संघ और पार्षदों के बीच रहा। जिसमें पार्षदों की टीम को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।