टीकमगढ़: ऊंची सीसी सड़क ने रोकी जल निकासी : 25 परिवारों के घरों तक पहुंचा गंदा पानी #jansamasya
टीकमगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत धनवाह घाट खिरिया में नवनिर्मित सीसी सड़क ग्रामीणों के लिए आफत का सबब बन गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और पंचायत ने सीसी सड़क का निर्माण पुरानी सड़क के मुकाबले काफी ऊंचा करा दिया, लेकिन जल निकासी के लिए नालियो ं का निर्माण कराना भूल गए। नतीजतन, सड़क किनारे करीब एक फीट गहरा गंदा पानी जमा हो गया है,