आनंदित होने के लिए स्वयं से दोस्ती जरूरी: नितिन बबेले
-
जिला जेल में निरुद्ध महिला बंदियों के लिए एक दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम संपन्न
-
जिला प्रशासन एवं राज्य आनंद संस्थान भोपाल के निर्देशन में आनंद विभाग द्वारा एक दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम के अंतर्गत जेल में महिला वार्ड बंदियों के साथ एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिला जेल टीकमगढ़ के महिला वार्ड की महिलाएं एवं जेल स्टॉफ प्रतिभागी के रूप में रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डीपीएल नितिन कुमार बबेले ने आनंद विभाग का संक्षिप्त और सारगर्भित परिचय दिया, इसके बाद प्रतिभागियों का परिचय, फिर आनंदम टीम का परिचय हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
डीपीएल श्री नितिन कुमार बबेले, आनंदम सहयोगी रितु भट्ट द्वारा आनंद की ओर एवं दिनेश कांत भट्ट, विशाल कड़ा ने अल्पविराम के विभिन्न टूलों पर बारीदृबारी से चर्चा की। कुछ महिला बंदियों के तो अल्पविराम के दौरान भावावेश में आँसू तक निकल आये। प्रतिभागी मीना ने बताया कि - जब परिवार के साथ रहते हैं तो त्यौहार जैसा लगता हैं और हमारा आनंद बढ़ जाता है। प्रतिभागी रामकुंवर का कहना था कि बचपन की अवस्था को सोचकर आनंद बढ जाता है तो वही प्रतिभागी प्रियंका ने आंसू पोछते हुये बताया कि जब किसी खास व्यक्ति से बिछड़ जाते हैं तो बहुत दुख होता हैं और उनका आनंद कम हो जाता है। इस तरह से सभी प्रतिभागी अल्पविराम में ऐसे डूबे कि उनके उद्गार स्वतः ही उनके शब्दों में झलक आए।
रितु भट्ट बताया गया कि आनंद हमारे अंदर ही है जब हम अंतर्रात्मा से जुड़ जाते हैं तो वह आनंद शाश्वत होता है। अंत में सभी प्रतिभागियों को खेल व आनंद की गतिविधियां कराई गईं, जिससे सभी प्रतिभागी आनंदित हुए।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक यजुवेंद्र वाघमारे,जेलर ऐ.के. शुक्ला ,जेल शिक्षक सियाराम यादव, एवं महिला जेल स्टाफ, आनंदम टीम के सक्रिय सदस्य के रूप में डीपीएल नितिन कुमार बबेले, आनंदम सहयोगी रितु भट्ट, दिनेशकांत भट्ट, विशाल कड़ा आदि उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh