शासकीय कार्य में लापरवाही करने पर बल्देवगढ़ तहसील में पदस्थ बाबू निलंबित
मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ 22 सितंबर
सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के मामले में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने बड़ी कार्रवाई की है। टीकमगढ़ जिले की तहसील बल्देवगढ़ में पदस्थ सहायक वर्ग-3 कर्मचारी अनिल कुमार नापित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
नापित प्रवाचक, राजस्व निरीक्षक मंडल डारगुवां, तहसील बल्देवगढ़ में पदस्थ थे। एसडीएम बल्देवगढ़ द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट और वायरल ऑडियो की जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि ऑडियो में नापित द्वारा शासकीय कार्य को लेकर लेनदेन की बातचीत की जा रही थी, जो शासकीय सेवक के आचरण के विपरीत है।
इस पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन मानते हुए वर्गीकरण नियंत्रण अपील नियम 1966 के नियम-9 के तहत निलंबन आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय �