लम्पी वॉयरस से गौ माताओं को बचाने में जुटी म प्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था की टीम
--
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद टीकमगढ़, ब्लॉक जतारा की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खरों द्वारा लम्पी रोग से गौ माताओं को बचाने के लिए पशु विभाग से सम्पर्क कर टीकाकरण करवाए। नवांकुर संस्था प्रमुख हृदेश सेन ने प्रशासन से गौ माताओं को लम्पी वॉयरस से बचने का आग्रह किया था।
म प्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था के सभी जन सेवकों ने मिलकर गौ माताओं को टीका लगवाने में सहयोग किया। इस विशेष टीका करण अभियान में म प्र जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था प्रमुख ह्रदेश कुमार सेन, प्रशांत सेन, विमलेश पटेल, कृष पटेल , अजू पटेल, आशू पटेल, कृष्ण पटेल सहित कई गौ माताओं का टीका करण करने सहयोग किया।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh