#भरतपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकाल पर जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा ने भरतपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारीयो के साथ बैठक कर नगर निगम क्षेत्र में प्रभारियों की नियुक्ति की है। कांग्रेस संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने बताया कि जिला अध्यक्ष सूपा के निर्देशानुसार भरतपुर नगर निगम के 65 वार्डों के 13 जोन बनाकर वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति की है। साथ ही इन प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में जाकर संबंधित क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं, वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारीयों तथा जनप्रतिनिधियों से चर्चा करके नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए अधिक से अधिक सदस्यों को जिताने में मदद करें। जिलाध्यक्ष सूपा ने प्रभारियों को तुरंत अपने संबंधित वार्डों में जाकर कार्यभार संभालने को निर्देशित किया गया है। बैठक में दयाचंद पचौरी, बबीता शर्मा, जगदीश बंजी, दीनदयाल जाटव, निरंजन जघीना, दीपू बुरावई, राजेंद्र सारस्वत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।