#भरतपुर। जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता, डीग बी.एल वर्मा एवं अधिशासी अभियंता, डीग मयूरध्वज शर्मा के निर्देशानुसार विद्युत निगम द्वारा कुम्हेर क्षेत्र में बिजली चोरों और बकायेदारों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। सहायक अभियंता अभिषेक सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम ने आज तालफेरा, अभौरा और गुनसारा गांवों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी करते पकड़े गए करीब 22 उपभोक्ताओं और गैर-उपभोक्ताओं के खिलाफ वीसीआर भरी गई तथा लगभग ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही पीडीसी और डीसी उपभोक्ताओं पर भी सख्त रुख अपनाते हुए नियमानुसार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में जुर्माना राशि जमा नहीं कराई गई तो संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान मौके पर कनिष्ठ अभियंता विपिन शर्मा, गणपत सिंह लोधा और निगम के तकनीकी कर्मचारी तैनात रहे।