करछना: बीरपुर बाजार में बीते 15 अगस्त को दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
करछना थाना क्षेत्र के बीरपुर बाजार में बीते 15 अगस्त को बाइक सर्विस सेंटर संचालक सूर्यभान सिंह पटेल निवासी हथसरा की दुकान में घुसकर बीरपुर बाजार के ही कुछ यूवको द्वारा मारपीट व तोड़फोड़ की गई थी। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।